फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy of small farmers bought less, will complain to CM

कम खरीदा गया छोटे किसानों का धान, सीएम से होगी शिकायत

Fri, 20 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Paddy of small farmers bought less, will complain to CM
बलरामपुर। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर धान क्रय केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। धान खरीद की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही। बलरामपुर व तुलसीपुर चीनी मिल प्रशासन से गन्ना किसानों को मूल्य भुगतान के साथ-साथ समस्याओं के निराकरण का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्रा सबसे पहले बलरामपुर चीनी मिल पहुंचे और मिल के ग्रुप जनरल मैनेजर प्रवीण गुप्ता से गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में जानकारी ली। ग्रुप जनरल मैनेजर ने बताया कि किसानों का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सलाहकार ने निर्देश दिया कि इस सत्र में मिल प्रबंधन ऐसी व्यवस्था करे जिससे किसानों को गन्ना बेचने में कोई समस्या न हो। इसके बाद उन्होंने मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि छोटे किसानों का धान कम खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नाराजगी जताते हुए केंद्र के कर्मचारियों को छोटे किसानों का धान खरीदने का निर्देश दिया। मौजूद कर्मचारी ने बताया कि धान की रिकवरी काफी कम आ रही है। ज्यादातर किसानों ने हाईब्रिड धान बोया है जिससे यह समस्या आ रही है। केंद्रों पर धान खरीद की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
धान खरीद में जो भी समस्या आ रही है उसका निराकरण हर हाल में कराया जाएगा। क्रय केंद्र निरीक्षण के बाद उन्होंने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी के साथ तमाम महिलाओं को उपहार भेंट किया।

बाद में उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा व एडीएम एके शुक्ला से मुलाकात कर केजीएमयू सेेटेलाइट सेंटर के निर्माण व जिले की अन्य विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मनीष शुक्ला, राजीव ओझा, शाश्वत मिश्रा, श्याम मनोहर तिवारी, मोहित शुक्ला, प्रमोद चौधरी व गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed