{"_id":"674fea3a2f4a3b8f930aa0a6","slug":"outrage-over-persecution-of-hindus-in-bangladesh-balrampur-news-c-99-1-slko1019-117932-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न को लेकर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न को लेकर आक्रोश
विज्ञापन
बलरामपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारी सड़क पर उतरे। पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
मंगलवार को हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले कई संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकाें पर हमले किए जा रहे हैं, यह अत्यंत चिंताजनक हैं। यह देख-सुनकर पूरा देश और समाज आक्रोशित और दुखी है। विधायक ने कहा कि बांग्लादेश राजनैतिक षड्यंत्र के दौर से गुजर रहा है, जिसमें वहां रहने वाले निर्दोष अल्पसंख्यक सनातन हिंदुओं के साथ सिख, बाैद्ध, जैन धर्म के नागरिकों पर भी हमले किए जा रहे हैं। बांग्लादेश सरकार इसे रोकने की जगह केवल मूकदर्शक बनी हुई है।
आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि बांग्लादेश में धन और धर्म व चरित्र की हत्या की जा रही है। प्रदर्शन को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, आरएसएस के विभाग प्रचारक सौम्य अग्रवाल, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. तुलशीश, भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, अजय वीर सिंह व विहिप जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संजीव यादव को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करवाने, इस्कान के सन्यासी चिन्मय कृष्णदास को कारावास से मुक्त करने सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध करने की मांग की। इस अवसर पर नीलमणि शुक्ला, संस्कार भारती जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र, डीपी सिंह, मंगल देव मिश्र, अमरनाथ शुक्ला, रवि शुक्ला, आकाश पांडेय, बृजेंद्र तिवारी, संदीप उपाध्याय व शुभेंद्र गौरव आदि मौजूद रहे।