फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Organization of district workshop of IT and Social Media Department

Balrampur News: आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यशाला का आयोजन

Thu, 21 Sep 2023 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Organization of district workshop of IT and Social Media Department
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। पार्टी ने साइबर योद्धाओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शास्वत शुक्ला रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर योद्धाओं पर पार्टी के संदेशों को और सरकार के कार्यों को धरातल तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। आप सभी साइबर योद्धा अपने विधायकों के कार्य को प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्य को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचारित और प्रसारित करें ताकि आमजनमानस को इसकी जानकारी हो सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास के कार्य हुए हैं और हर वर्ग के लिए कार्य किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा तमाम भ्रामक और नकारात्मक बातें चलाई जाएंगी, जिसका जवाब आप सभी को सकारात्मक रूप से भाषा का ध्यान रखते हुए देना है। मुख्य अतिथि ने आगामी अभियानों जैसे वालंटियर सम्मेलन सहित, नमो ऐप, सरल एप के अधिक से अधिक प्रयोग को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री वरूण सिंह, आईटी संयोजक आलोक पांडेय, तुहिन सिंह, अजय सैनी, रामजी पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed