फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Opposition to change the name of Tikonia Park

Balrampur News: तिकोनिया पार्क का नाम बदले जाने का विरोध

Fri, 23 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Opposition to change the name of Tikonia Park
बलरामपुर। तिकोनिया पार्क का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्थान पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रेरणा स्थल रखे जाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। कई संगठनों ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव कर चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम प्रदीप कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

गैसड़ी के सपा विधायक डॉ. एसपी यादव, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल गौतम, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक लंकेश लालजी लहरी, आंबेडकर सेवा संस्थान के अध्यक्ष पूजाराम सोनकर, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार भारती, भीम आर्मी के पूर्वांचल अध्यक्ष मो. सलीम शाह, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अभिषेक सोनकर, भारत मुक्ति मोर्चा के अमर कुमार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नगर सहसचिव मो. इमरान के नेतृत्व मेंं भारी संख्या में लोगों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव किया। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी ने कहा कि तिकोनिया पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है।
विज्ञापन

14 अप्रैल व छह दिसंबर को उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले लोग एकत्रित होते हैं। उन्हीं के नाम से तिकोनिया पार्क का नाम डॉ. आंबेडकर तिकोना पार्क रखा गया था। अब नगर पालिका परिषद ने बोर्ड बैठक में तिकोनिया पार्क का नाम पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव भारतीय संविधान निर्माता का घोर अपमान है। इससे नगरवासियों की भावनाओं को भी गंभीर आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर तिकोनिया पार्क का नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखकर उसका सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की गई।
इस दौरान ओंकार नाथ पटेल,आनंद कुमार, सूर्य प्रकाश, मनीष सोनकर, सियाराम, प्रमोद कुमार, मथुरा प्रसाद, राकेश भारती, महेंद्र विक्रम अकेला, चंद्र प्रकाश व रवि कसौधन आदि मौजूद रहे।

आंबेडकर के नाम पर ही विकसित होगा पार्क
नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू का कहना है कि बोर्ड बैठक में तिकोनिया पार्क का नाम पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रेरणा स्थल का प्रस्ताव दिया गया था। पार्क के निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आया कि वहां पर पहले से ही डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। ऐसे में अब निर्णय लिया गया है कि तिकोना पार्क काे डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेरणा स्थल के रूप में ही विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed