{"_id":"6500af5b1f156a514f0ddf26","slug":"opposition-to-building-co-office-on-public-land-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2646-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सार्वजनिक भूमि पर सीओ कार्यालय बनाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सार्वजनिक भूमि पर सीओ कार्यालय बनाने का विरोध
Wed, 13 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सार्वजनिक भूमि पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय बनाए जाने का विरोध शुरु हो गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने डीएम अरविंद सिंह व एसपी केशव कुमार को पत्र भेजकर पुलिस कार्यालय को किसी दूसरी जगह बनवाने की मांग की है।
क्षेत्रीय ग्रामीण कृष्णदेव, महेश कुमार, विश्वनाथ, माता प्रसाद, पंकज कुमार आर्य व गिरजा दयाल इत्यादि ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि ललिया थाने के पास आबादी की जमीन है। इस जमीन पर वर्षों से ग्रामीण जन्माष्टमी पूजन के साथ दशहरा मेला आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
ललिया गांव जाने वाले ग्रामीणों का यह प्रमुख रास्ता भी है। इस जमीन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय बन जाने से धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही आवागमन भी बाधित होगा। मांग की गई कि जनभावनाओं को देखते हुए इस सार्वजनिक भूमि पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भवन न बनाकर कहीं दूसरे स्थान को इसके लिए चिह्नित किया जाए।