फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Only 20 per cent students joined online class on first day

पहले दिन ऑनलाइन कक्षा में जुड़े सिर्फ 20 फीसदी छात्र

Thu, 20 May 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Only 20 per cent students joined online class on first day
बलरामपुर। पहले दिन ऑनलाइन कक्षाओं में सिर्फ 20 फीसदी छात्र ही पढ़ाई कर सके है। सभी बोर्डो के विद्यार्थियों को गुरुवार से ऑनलाइन कक्षाएं पढ़ाने का शासन स्तर से फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी बोर्डों के स्कूलों से ऑनलाइन कक्षाओं का ब्यौरा मांगा है। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते शासन स्तर से विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि गुरुवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड से जुड़े 153, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से जुड़े करीब 18 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को शासन के निर्देश का अनुपालन करने के लिए पत्र जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में प्रधानाचार्यों को अवगत कराया गया है कि 20 जून से विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाया जाएगा जिसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी।
पहले दिन की ऑनलाइन कक्षाओं का ब्यौरा डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि पहले दिन जिले में सिर्फ 20 फीसदी छात्र ही ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई कर सके है। सभी छात्र छात्राओं के पास एंड्रायड मोबाइल न होने के चलते ऑनलाइन कक्षाएं पढ़ने में दिक्कते आ रही है।
इन दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को सुझाव दिया गया है कि आसपास के छात्र छात्राएं एक-दूसरे से साझा करके ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई पढ़ें। पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी ने बताया कि स्कूल के करीब 40 प्रतिशत बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है।

बच्चों को ऑनलाइन क्लास के दौरान कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों को फोन करके ऑनलाइन क्लास के दौरान आ रही दिक्कतों को दूर भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed