{"_id":"6a49423ceaa678bcb90c65c5","slug":"online-booking-for-rabi-crop-seeds-has-started-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151060-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रबी फसलों के बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रबी फसलों के बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
Sat, 04 Jul 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रबी सत्र 2026-27 में अनुदानित बीज तथा निशुल्क बीज मिनीकिट वितरण के लिए किसानों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार लाभार्थियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नहीं, बल्कि ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित किए जाने वाले बीजों के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वयं बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा निकटतम कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार पर भी कार्यालय समय में आवेदन कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि तोरिया फसल के लिए बुकिंग 2 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगी, जिसकी ई-लॉटरी 17 अगस्त को होगी। इसी तरह दलहनी एवं तिलहनी फसलों के लिए 10 जुलाई से 10 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे तथा 11 सितंबर को ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी। वहीं गेहूं और जौ के लिए 10 जुलाई से 30 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और 1 अक्तूबर को ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से समय पर ऑनलाइन बुकिंग कराने की अपील की है। साथ ही बताया कि जिन किसानों के पास मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की सुविधा नहीं है, वे अपने क्षेत्र के राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि विभाग कार्यालय या ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायकों की मदद से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।