फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Online attendance of sweepers and care takers

Balrampur News: सफाई कर्मियों व केयर टेकरों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Online attendance of sweepers and care takers
बलरामपुर। गांवों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सामुदायिक शौचालयों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। गांवों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाने वाले सफाईकर्मियों व सामुदायिक शौचालयों की देखरेख करने वाले केयर टेकरों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाएगी। इसके लिए उनका नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण विभागीय पोर्टल पर फीड किया जाएगा। यह नई व्यवस्था 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

गांवों में साफ-सफाई के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है। वर्तमान में इनकी हाजिरी ग्राम प्रधानों द्वारा प्रमाणित की जाती है। इसमें घपले की शिकायतें सामने आ रहीं हैं। इसी तरह गांवों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकर भी मनमानी कर रहे हैं। गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सफाईकर्मी व केयरटेकरों की मनमानी रोकने के लिए शासन की तरफ से नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी व केयर टेकरों की शीघ्र ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए कर्मियों का ब्योरा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। 15 सितंबर तक सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed