फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One day salary of 44 teachers and instructors deducted

44 शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का एक दिन का वेतन काटा

Mon, 26 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
One day salary of 44 teachers and instructors deducted
बलरामपुर। जिले में 44 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटा गया है। एक स्कूल के 10 दिनों से गैरहाजिर हेडमास्टर का अग्रिम आदेश तक के लिए वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश की गठित जिला स्तरीय टीम के औचक निरीक्षण में शिक्षकों के लापरवाही का खुलासा हुआ है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर बीएसए हरिहर प्रसाद ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने सोमवार को बताया कि डीएम ने जिला स्तरीय टीम से सात अगस्त को जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया।
सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलुआ-बलुई प्रथम के इंचार्ज हेडमास्टर अनुपमा तिवारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बलुआ-बलुई में हेडमास्टर हेमलता कश्यप, प्राथमिक विद्यालय गौरा की शिक्षिका अंकिता नगाइच, उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालपुर जुनैद की शिक्षिका रेहाना खातून, हेडमास्टर शहनाज बेगम व शिक्षामित्र इमरान अली, उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा राम में अनुदेशक प्रवीण कुमार व प्राथमिक विद्यालय चपरहिया के शिक्षामित्र मुस्तफा बिना सूचना के गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरा की शिक्षामित्र वंदना, प्राथमिक विद्यालय मस्जिदिया की शिक्षामित्र आरती सिंह, शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केरवनिया के हेडमास्टर राम सिंह, प्राथमिक विद्यालय फटवा की शिक्षामित्र नीलम शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर की शिक्षामित्र जमुनापती वर्मा, पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलभरिया की शिक्षामित्र उर्मिला देवी, प्राथमिक विद्यालय सेखुईकुइया की हेडमास्टर कपिल चौधरी, शिक्षक विवेक कुमार व शिक्षामित्र राम बहादुर, शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर के हेडमास्टर प्रेम सागर व शिक्षक विजय कुमार बिना सूचना के गैरहाजिर रहे।
श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय विशंभरपुर के अनुदेशक नंदलाल वर्मा, प्राथमिक विद्यालय कयामजोत की शिक्षिका अल्का गौतम, तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेहरिवा के शिक्षक विपिन कुमार त्यागी, शिक्षामित्र ऊषा सिंह व नागेंद्र बहादुर सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेहरिवा के हेडमास्टर नफीस अहमद, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर की शिक्षामित्र देवी दयाल यादव व सारिका सिंह, प्राथमिक विद्यालय पटोहा के शिक्षामित्र राजीव कुमार पाठक, प्राथमिक विद्यालय नन्हुआपुर के शिक्षक संदीप कुमार गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय पूरेछीटन के शिक्षामित्र कपूरचंद्र यादव, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ मैटहवा के शिक्षक शुभम श्रीवास्तव, शिक्षिका वर्षा श्रीवास्तव, शिक्षामित्र चंद्रावती मिश्रा व मिथिलेश नंदनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ मैटहवा के हेडमास्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव व शिक्षक अवधेश कुमार मिश्र, शिक्षामित्र गेड़ास बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय भरतापुर की हेडमास्टर सीमा यादव भी स्कूल में मौजूद नहीं मिले।
केजीबीवी गेड़ास बुजुर्ग की फुल टाइम टीचर नीतू सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय गेड़ास बुजुर्ग की अनुदेशक संतोषनी श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय दुधरा की शिक्षिका अर्पणा मिश्रा व शिक्षामित्र अनीता यादव, प्राथमिक विद्यालय गेड़ास बुजुर्ग प्रथम की शिक्षामित्र शिवमंत्री तथा प्राथमिक विद्यालय कैथोलिया सलेमपुर की शिक्षिका प्रतिमा यादव सात अगस्त को बिना सूचना के नदारद पाई गई। स्कूल से एक दिन गैरहाहजिर हेडमास्टरों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का एक-एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटा गया है।
तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरेछीटन के हेडमास्टर करम हुुसैन का 10 दिनों से गायब रहने पर अग्रिम आदेश तक के लिए वेतन एवं मानदेय रोक दिया गया है। सभी हेडमास्टरों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों से सात दिन में साक्ष्य सहित जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि निरीक्षण की तिथि का वेतन एवं मानदेय काटकर भुगतान के लिए प्रपत्र भेजे। वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल तथा सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी एसएसए को वेतन एवं मानदेय में कटौती कर भुगतान करने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed