फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One day salary of 29 officers stopped

29 अफसरों का एक दिन का वेतन रोका

Thu, 25 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
One day salary of 29 officers stopped
बलरामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निपटारा न होने पर जिले के 29 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। सभी से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल की सभी शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें लंबित पाए जाने पर 29 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। सभी अधिकारियों से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब न मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ के 25, तहसीलदार सदर शेख आलमगीर के 13, एसडीएम उतरौला डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व एडीओ पंचायत हरैया के 9-9 मामले लंबित पाए गए है। इसी तरह से उप निदेशक मंडी परिषद व तहसीलदार तुलसीपुर के पांच-पांच, रेंजर उतरौला के चार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व एसडीएम तुलसीपुर के तीन-तीन मामले समीक्षा में लंबित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव मंडी समिति, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ पंचायत सदर व बीडीओ गैड़ास बुजुर्ग के दो-दो मामले लंबित मिले है। सीएमओ, पूर्ति निरीक्षक सदर, बीएसए, ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर, उतरौला, थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर, डीआईओएस, बीडीओ तुलसीपुर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, बीईओ सदर, सहायक आयुक्त वाणिज्य, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, तहसीलदार उतरौला व सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग के अधीक्षक के पास एक-एक शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed