फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   one and half lakh fraud

मंत्री का भांजा बन व्यवसायी को लगाया डेढ़ लाख का चूना

Mon, 08 Jun 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
one and half lakh fraud
बलरामपुर। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री का भांजा बनकर जालसाजों ने कपड़ा व्यवसायी को डेढ़ लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने नगर कोतवाल को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर के मोहल्ला कालीथान निवासी कपड़ा व्यवसायी ताराचंद्र जैन ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी कपड़े की थोक दुकान है। गत 24 फरवरी को दुकान पर अशोक कुमार बौद्घ तथा चंद्रिका चौहान आए और कहा कि वे लोग प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के भांजे हैं। ये बताया कि दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा पटेल जिले में गरीबों को कपड़े बांटने आ रही हैं।
विज्ञापन

इन लोगों ने एक लाख 51 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और कहा कि इसका भुगतान समाज कल्याण विभाग बलरामपुर से नियमानुसार होगा। इन लोगों ने कपड़ों का बिल भी समाज कल्याण विभाग बलरामपुर के नाम बनवाया। कहा गया कि दो दिन के अंदर भुगतान हो जाएगा। कुछ दिन बाद जब खाते में भुगतान की रकम नहीं आई तो ताराचंद्र ने समाज कल्याण अधिकारी बलरामपुर से संपर्क किया। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने ये भी बताया कि कपड़े लेने वाला व्यक्ति जालसाज प्रवृत्ति का है। शिकायत की जानकारी होने पर अशोक कुमार बौद्घ ने गत चार जून को 10 हजार रुपये का भुगतान किया और कहा कि बाकी पैसे जल्दी ही मिल जाएंगे। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी बलरामपुर देवरंजन वर्मा ने बताया कि पीड़ित ताराचंद्र जैन की शिकायत पर नगर कोतवाल बलरामपुर को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री का कहना है कि अशोक कुमार बौद्घ तथा चंद्रिका चौहान से न तो मेरा कोई रिश्ता है और न ही मैं उन्हें जानता हूं। इससे पूर्व भी मेरे नाम पर जालसाजी करने की शिकायत पर बलरामपुर के थाना गौरा चौराहा में भी इनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी। मैने बलरामपुर के डीएम व एसपी को इन जालसाजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed