फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Officials will monitor e-measles investigation

Balrampur News: ई-खसरा पड़ताल की निगरानी करेंगे अधिकारी

Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Officials will monitor e-measles investigation
बलरामपुर। जिले में एक जनवरी से शुरू हुए ई-खसरा पड़ताल की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने तीनों तहसील व नौ ब्लॉकों में इन अफसरों की तैनाती की है। हर खेत में होने वाली पैदावार के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए कृषि विभाग ने एक जनवरी से एग्रीस्टैक योजना के तहत ई-खसरा पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

इसके तहत एक व दो जनवरी को जिले के 50 गांवों में ई-खसरा पड़ताल का कार्य किया गया है। उधर पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायक ई-खसरा पड़ताल का विरोध कर रहे हैं। अब ई-खसरा पड़ताल की निगरानी के लिए तीनों तहसील में व नौ ब्लॉकों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक व दो जनवरी को 50 गांवों में ई-खसरा पड़ताल किया गया है। इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर ऑलाइन अपडेट कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed