{"_id":"68e156026c55ca5d6f0801a0","slug":"officers-will-be-held-responsible-for-negligence-in-schemes-rakesh-sachan-balrampur-news-c-99-1-slko1029-134563-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं में लापरवाही पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार : राकेश सचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं में लापरवाही पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार : राकेश सचान
विज्ञापन
बलरामपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक में मौजूद प्रभारी मंत्री। स्रोत - विभाग
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को कोर कमेटी की बैठक प्रभारी मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। करीब एक घंटे प्रभारी मंत्री जिले में रहे, बैठक के बाद वह कानपुर के लिए निकल गए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की हर योजना पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि योजनाओं में लापरवाही हुई तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट और सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, मनरेगा, महिला एवं बाल कल्याण योजनाएं, राशन वितरण व्यवस्था और सड़क निर्माण कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की रफ्तार तेज होनी चाहिए और इसका असर जनता के बीच दिखना चाहिए। सदर विधायक पल्टूराम ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवास और सड़क निर्माण को लेकर सुझाव दिया।
विज्ञापन
उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने पेयजल योजनाओं की सुचारू आपूर्ति पर जोर दिया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने मनरेगा और रोजगार सृजन कार्यों की गति बढ़ाने की बात कही। मंत्री ने कहा कि आवास प्लस में पंजीकरण शुरू हुआ है, कोई पात्र व्यक्ति न छूटने पाए इसका सभी अधिकारी ध्यान रखें। जनप्रतिनिधियों से भी विशेष प्रयास करने को कहा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, जिला विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त आदि मौजूद रहे। अंत में प्रभारी मंत्री ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची पारदर्शी होनी चाहिए।