{"_id":"5dc1b0ef8ebc3e5b2a71b6ad","slug":"nsa-will-be-imposed-on-those-who-spread-the-hysteria-balrampur-news-lko4906171169","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्माद फैलाने वालों पर लगाया जाएगा रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्माद फैलाने वालों पर लगाया जाएगा रासुका
विज्ञापन
बलरामपुर। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सभी लोग स्वागत करें। ये अपील पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं, कारोबारियों व अन्य संगठनों द्वारा की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में दूसरे दिन मंगलवार को भी बैठकों का दौर जारी रहा। बैठकों में ग्रामीणों को श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। थानों व चौकियों में बैठकें कराकर लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई।
ललिया थाना क्षेत्र की दरगाह पीर हनीफ में मंगलवार को सज्जादानशीन बाबा शहनवाज शाह ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले में शीघ्र फैसला आने की संभावना है। फैसले का सभी धर्मों के लोग शांतिपूर्वक स्वागत करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया का प्रयोग सीमित करें। बैठक में चौकी प्रभारी अश्वनी दूबे, प्रधान मथुरा सगीर, प्रधान शिवानगर, उमर शाह, नदीम, सलीम, अकरम, असलम, आरिफ खां आदि मौजूद रहे।
पेहर बाजार पुलिस चौकी में प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई। इसमें सभी धर्म के लोगों से सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद शांति बनाए रखने की अपील की गई। उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में चौकी प्रभारी अजीत कुमार त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार, लाल बिहारी, विजयपाल सिंह, सईद सिद्दीकी, अख्तर खान, पप्पू वर्मा, सूरज सोनकर आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर थाने में व्यापार मंडल पदाधिकारियों व नगर पंचायत सदस्यों के साथ सीओ शिवप्रसाद ने बैठक की। इसमें फैसले को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
सीओ ने चेतावनी दी कि यदि सोशल मीडिया व अन्य पर अफवाह फैलाई तो संबंधित के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थानाध्यक्ष वकील पांडेय, पूर्व चेयरमैन फिरोज, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी आर्य, श्याम बिहारी अग्रहरि, महेश गोयल आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंडल गैसड़ी की तरफ से बाजार में बैठक की गई।
इसकी अध्यक्षता सरदार परमजीत सिंह ने की। बैठक में नसीम अहमद, बैजनाथ जायसवाल, दीपक जायसवाल, अवतार सिंह, संजय मोदनवाल, अमरेश चौरसिया आदि ने सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। भारत-नेपाल सीमा के ग्राम नंदौरी, नगवा, गौरा चौराहा, चैपुरवा में सीओ सदर प्रेम कुमार थापा ने हरैया व अन्य थानों की पुलिस के साथ बैठक कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।