{"_id":"65808899dc7730dd95043c29","slug":"now-invitation-will-be-received-through-e-invitation-instead-of-invitation-letter-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5406-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अब निमंत्रण पत्र से नहीं ई-इनविटेशन से मिलेगा बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अब निमंत्रण पत्र से नहीं ई-इनविटेशन से मिलेगा बुलावा
Mon, 18 Dec 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के महाविद्यालयों में अब कार्यक्रमों में आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण पत्र छपवाने पर कोई खर्चा नहीं होगा। बुलावे के अतिथियों को निमंत्रण पत्र की जगह अब सोशल मीडिया के माध्यम से ई-इनविटेशन मिलेंगे। यह व्यवस्था सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के साथ ही संबद्ध महाविद्यालयों में शुरू की गई है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही श्रम व खर्च की बचत भी होगी।
बीते दिनों विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने इस व्यवस्था को लागू करने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों में ई-इनविटेशन सिस्टम लागू करने के लिए पत्र भेजा है। इसके तहत अब ई-मेल व अन्य संचार माध्यमों से कार्यक्रमों की सूचना दी जाएगी। इस प्रयोग से निमंत्रण पत्र प्रकाशन, वितरण एवं इसे पहुंचने में खर्च होने वाले श्रम व ईंधन की बचत होगी।
सोशल मीडिया के इस दौर में छपे हुए निमंत्रण पत्रों की उपयोगिता काफी कम हो गई है। लोग मोबाइल के जरिए मिले संदेशों को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। प्राचार्य डा. जेपी पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से मिले निर्देशों पर अमल किया जा रहा है। इससे काफी सुविधा मिलेगी और कम समय से अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जा सकेगा।