{"_id":"62ded8d13b069c54434722ef","slug":"now-education-up-to-intermediate-will-be-available-in-nandmahari-village-balrampur-news-lko6411340164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नंदमहरी गांव में ही मिलेगी इंटर तक की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नंदमहरी गांव में ही मिलेगी इंटर तक की शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नंदमहरी गांव के बच्चों को अब इंटर तक की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। क्षेत्र के बच्चों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए 20 से 25 किलोमीटर का चक्कर काटकर तुलसीपुर आना पड़ता है।
देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने नंदमहरी गांव में सोमवार को इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने के लिए मंदिर की ओर से आदिशक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जिसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं।
उन्होंने बताया कि भंगहा कला, शिवानगर, रेहरा, नंदमहरा व मदरहवा सहित 20 से अधिक गांव के बच्चों को अब इंटर तक की पढ़ाई के लिए चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। उनके गांव के आसपास ही इंटर स्तर के विद्यालय का संचालन शुरू कराया जाएगा जिसके लिए भूमि पूजन किया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, देवीपाटन मंदिर के सेवादार अरुण कुमार गुप्ता, अरुण कुमार सिंह व विनोद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।