{"_id":"65a82686d7f842b8160f8984","slug":"now-18-more-roads-will-be-built-with-japanese-technology-balrampur-news-c-99-1-brp1003-6212-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अब जापानी तकनीक से बनेगी 18 और सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अब जापानी तकनीक से बनेगी 18 और सड़कें
Thu, 18 Jan 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में फुल डेफ्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) जापानी तकनीक से अब 18 नई सड़कों का निर्माण होगा। 130 किलोमीटर से अधिक लंबी इन सड़कों पर करीब 100 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। जिले के नौ विकासखंडों में नई तकनीक से निर्माण के लिए इन 18 सड़कों को चिह्नित किया गया है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में फुल डेफ्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) जापानी तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया गया। इस तकनीक से सड़कों की गुणवत्ता बढ़ने के साथ ही आयु भी ज्यादा रहती है। इस कारण ही इस तकनीक से अब जिले सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके तहत बलरामपुर ब्लॉक में रानी जोत देवरिया, सिंगाही, तुलसीपुर ब्लॉक में सेमरी से खरहनिया, कौवापुर बरगौ से अमरहवा कलां, मुड़िला से मध्यनगर, महराजगंज ललिया से पूरेछीटन, रेेहरा बाजार ब्लॉक में सादुल्लाहनगर से चंद्रदीप घाट तक सड़क बनाने का कार्य होगा।