फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Notice to hospitals on zero reporting of fever patients

बुखार के मरीजों की जीरो रिपोर्टिंग पर जिला अस्पतालों को नोटिस

Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Notice to hospitals on zero reporting of fever patients
बलरामपुर। जिले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डेंगू का कोई भी मरीज जिले में रिपोर्ट नहीं किया गया है। वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

दो जिला अस्पतालों को बुखार के मरीजों की जीरो रिपोर्टिंग पर नोटिस दिया गया है। मरीजों की जांच व बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों को निर्देश दिया गया है। डेंगू, वायरल बुखार व टीबी के मरीजों के चिह्नीकरण के लिए सात सितम्बर से विशेष सर्विलांस अभियान शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में डेंगू व वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने पर उत्तर प्रदेश शासन ने सभी सीएमओ को अस्पतालों की व्यवस्था चाक चौबंद करने और मरीजों की निगरानी के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी निर्देश के तहत सीएमओ की तरफ से जिले के सभी अस्पतालों को डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने को कहा गया है। सभी अस्पतालों को रिपोर्ट के लिए फार्मेट भी उपलब्ध कराया गया है।
सीएमओ के निर्देश के बावजूद बुखार के मरीजों की रिपोर्ट देने में कई अस्पतालों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। कुछ अस्पतालों द्वारा गलत रिपोर्टिंग भी की जा रही है। जिला मेमोरियल अस्पताल व जिला महिला अस्पताल की तरफ से तीन सितम्बर को दिए गए रिपोर्ट में बुखार के मरीजों की संख्या जीरो दिखाई गई है।

इन अस्पतालों द्वारा जीरो रिपोर्ट देने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सीएमओ डा. सुशील कुमार ने संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को नोटिस देते हुए जबाब तलब किया है। सीएमओ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी सीएचसी के अधीक्षकों को बुखार से पीड़ित मरीजों की सही रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed