{"_id":"656e1000aab6b9da6a09d3f6","slug":"notice-given-to-19-health-workers-for-being-absent-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5036-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैरहाजिर मिले 19 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैरहाजिर मिले 19 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
Mon, 04 Dec 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को जिला अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले 19 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। इस दौरान सीएमओ ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को ताकीद की कि मरीजों को बाहर की जांच व दवाएं कदापि न लिखी जाए।
सीएमओ ने सोमवार को जिला मेमोरियल चिकित्सालय, संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं जिला क्षय रोग अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं व दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिली। जिला क्षय रोग अस्पताल में डॉ. सजीवन लाल ने बताया कि इस समय डीआर टीबी वार्ड में टीबी का कोई मरीज भर्ती नहीं है। संवाद