फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   nominate,evm

ईवीएम में सेट किए गए प्रत्याशियों के सिंबल

Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
nominate,evm
फोटो-11-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर के ईवीएम वेयर हाउस में सिंबल सेट करते इंजीनियर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में मंगलवार को सभी उम्मीदवारों के सिंबल ईवीएम में सेट कर दिए गए हैं। प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में ईवीएम में उम्मीदवारों के सिंबल की सेटिंग की गई। इस दौरान चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र 291-तुलसीपुर, 292-गैसड़ी, 293-उतरौला व 294 सदर से लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को ईवीएम व वीवीपैट में सिंबल सेटिंग की गई। प्रेक्षक तुलसीपुर तरुण कुमार मुखोपध्याय, बलरामपुर केएस श्रीनिवासन, गैसड़ी मोहित बुंदास व उतरौला यशपाल शर्मा की मौजूदगी में चुनाव आयोग की तरफ से नामित इंजीनियरों ने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों में उम्मीदवारों के सिंबल सेट कर दिए हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों के सिंबल सेटिंग के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष, अपर उप जिलाधिकारी न्यायिक तुलसीपुर/नोडल अधिकारी निर्वाचन ज्योति, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद, जिला सूचना कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मुन्ना लाल सहित चारों विधानसभाओं के आरओ व एआरओ व सभी प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed