फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   no program will be organised on this independence day

स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ ध्वजारोहण, बाकी कार्यक्रम रद्द

Tue, 11 Aug 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
no program will be organised on this independence day
बलरामपुर। कोविड-19 महामारी से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक कार्यक्रमों को न कराने का निर्णय लिया है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ ध्वजारोहण व पौधरोपण के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कराए जाएंगे। बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते इस बार 15 अगस्त पर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम कराए जाएंगे। सभी विभागों के विभागाध्यक्षों, अधिशाषी अभियंताओं और तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सरकारी कार्यालयों व भवनों पर 14 अगस्त को ही लाइटिंग कराकर रोशन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो 15 अगस्त तक जगमग रहेंगे।
विज्ञापन

15 अगस्त को प्रात: सात बजे अमर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों, नगर निकायों, तहसीलों, ब्लॉकों व चौराहों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राष्ट्रीय महापुरुषों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई का कार्य पहले से ही पूरे कर लिए जाएं। कोविड-19 महामारी के चलते सभी कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके किए जाएंगे। प्रात: आठ बजे डीएम स्वयं कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर अभिवादन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गुलाब की पंखुड़ियां बांधकर ध्वज फहराया जाएगा। जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ध्वजारोहण किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयों में पौधरोपण भी किए जाएंगे। मलिन बस्तियों में नगर निकायों की तरफ से साफ- सफाई के कार्य किए जाएंगे। इस बार 15 अगस्त को प्रभात फेेरी, मानव श्रृंखला, प्रदर्शनी, झांकी, औषधि वितरण, फल वितरण, फुटबाल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed