फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No cleaning done for nine months, drains clogged

Balrampur News: नौ माह से नहीं हुई सफाई, नालियां चोक

Sat, 22 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
No cleaning done for nine months, drains clogged
गैसड़ी। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकौली डालपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों ने कहा कि सफाईकर्मी की उदासीनता के कारण करीब नौ माह से गांव में सफाई नहीं हुई है। नालियां गंदगी से पट चुकी हैं और उनमें बड़ी-बड़ी घास व झाड़ियां उग आई हैं। ग्रामीण मदन, भीखी, मनीराम, सुनील, किरन और अमर ने बताया कि चोक नालियों के कारण गंदा पानी लोगों के घरों के सामने बह रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने, नालियों की सफाई कराने तथा झाड़-झंखाड़ हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन



पीस कमेटी की बैठक में शांति व सौहार्द की अपील
हरैया सतघरवा। आगामी श्रावण मास, बारावफात, रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित न करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, इकबाल हुसैन, मोहम्मद इब्राहिम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग
पेहर बाजार। उतरौला-मनकापुर मुख्य मार्ग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मोहम्मदनगर ग्रिंट व मसिहाबाद, महिली, मलंगा डीह और हुसैनाबाद समेत कई गांवों को जाने वाली सड़क जर्जर है। जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों का सफर जोखिम भरा हो गया है। इसका सबसे अधिक असर आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। ग्रामीण राजू, इमरान, आमिर, राजेश, रिंकू व आदिल ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed