फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No bed quilt in the night shelter, how to pass the cold night

Balrampur News: रैन बसेरे में बिस्तर न रजाई, कैसे कटे सर्द रात

Tue, 03 Jan 2023 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
No bed quilt in the night shelter, how to pass the cold night
बलरामपुर। सर्दी सितम ढा रही है। इसके बाद भी बचाव के इंतजाम महज कागजी हैैं। रैन बसेरा तो बना दिया गया मगर सुविधाएं नहीं हैं। अलाव तक का प्रबंध नाकाफी है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 19 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात 10:21 बजे महिला अस्पताल में बने रैन बसेरे में पलंग तो लगा था मगर उस पर न तो बिस्तर था और न ही अन्य इंतजाम। ऐसे में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को समस्या हो रही है। यहां बिजली भी नहीं थी। तीमारदार रेनू, सुनीता व बबलू ने बताया कि केवल पलंग मिला है, बिस्तर घर से लेकर आए हैं। रोडवेज में बने रैन बसेरे में सन्नाटा था। यहां पलंब व बिस्तर तो था मगर कोई यात्री नहीं था।
विज्ञापन

रात 11 बजे वीर विनय चौराहे पर हनुमानगढ़ी चौराहा हो या फिर मेमोरियल अस्पताल का मोड़, कहीं भी अलाव जलता नहीं दिखा। ये बात अलग है कि 25 वार्डों में से नगर पालिका महज 12 स्थलों पर अलाव जलवाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह का कहना है कि कोहरे में गाड़ी धीरे चलाएं। बेवजह ओवरटेक न करें। कोहरे में गाड़ी चलाते समय दिन में भी पार्किंग लाइट जलाकर चलें ताकि दूसरे वाहन चालकों को आपका वाहन दिख सके। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। अति आवश्यक कार्य के लिए ही सफर पर निकलें। रात्रि व सुबह जल्दी सफर पर न निकलें। आगे चल रही गाड़ी से दूरी बनाकर चलें, हाईवे पर सड़क किनारे पटरी का ध्यान रखकर चलें।
आपदा विशेषज्ञ ने कहा कि लिंक रोड्स से आने वाली गाड़ियों पर ध्यान देकर बचाव करें। हाईवे पर गाड़ी कभी न रोकें। मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। बाहर की आवाज सुनने के लिए शीशा थोड़ा नीचे रखें। लो बीम पर लाइट रखें।

गोंडा से बलरामपुर का सफर पहले एक घंटे में पूरा हो जाता था, मगर कोहरे के कारण ये सफर अब पौने दो घंटे में पूरा हो पा रहा है। पहलवारा के सौरभ सोमवार रात आठ बजे की बस से यहां से निकले। वह 09:46 बजे गोंडा पहुंचे। ट्रेनों की रफ्तार पर भी कोहरे का असर पड़ा है। मंगलवार को डेमू 35 मिनट व गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी ट्रेन भी 23 मिनट की देेरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed