फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nine patients found suffering from chickenpox, two showing symptoms of scabies

Balrampur News: चिकन पॉक्स से पीड़ित मिले नौ मरीज, दो में स्केबीज के लक्षण

Thu, 15 Jan 2026 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Nine patients found suffering from chickenpox, two showing symptoms of scabies
-बलरामपुर के साहेबनगर गांव में मरीज की जांच करते सीएमओ ।-स्रोत : विभाग
महराजगंज तराई। तुलसीपुर क्षेत्र के साहेबनगर गांव में बुधवार को खसरा फैलने की बात सामने आई थी। प्रभावित मरीजों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। मुख्य चिकित्साधिकारी की देखरेख में स्वास्थ्य टीम ने 91 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें नौ मरीज चिकन पॉक्स व दो स्केबीज बीमारी से ग्रसित मिले। मरीजों को दवा वितरित करते हुए बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत साहेबनगर गांव में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति बीमारी की चपेट में आए गए थे। इस संबंध में अमर उजाला ने 15 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित की थी। बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने भी स्वयं पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। गांव में सार्वजनिक स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। तुलसीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लोगों को चिकन पॉक्स के लक्षण व उपचार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने डोर-टू-डोर विजिट कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। सीएमओ ने बताया कि चिकन पॉक्स एक संक्रामक रोग है। इस बीमारी में प्राय: बुखार, शरीर में खुजली होने के साथ ही कई प्रकार के दाने निकल आते हैं। उन दानों में पानी भर जाता है, दानों के फूटने पर पपड़ी बन जाती है। मरीजों को थकान व बेचैनी होने लगती है। समय पर पहचान और सावधानी से यह रोग नियंत्रित किया जा सकता है। जांच में चिकन पॉक्स के नौ, स्केबीज के दो व सामान्य सर्दी-जुकाम के 80 मरीज मिले हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल, एपीडिमोलॉजिस्ट डॉ. श्यामजी श्रीवास्तव, डॉ. बालमुकुंद मौर्य, डॉ. पंकज पाल, फार्मासिस्ट शिवपूजन व शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed