{"_id":"606349ef8ebc3ec79e7bbeb8","slug":"nine-more-corona-positive-found-in-balrampur-balrampur-news-lko5718753152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। बाहर से आने वाले प्रवासियों से एक बार फिर जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ गया है। मंगलवार को तीन रेलवे स्टेशनों पर जांच के दौरान मुंबई से लौटे नौ यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शरू कर दी गई है।
एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के तीन रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस डिपो पर लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। मंगलवार 9 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में बलरामपुर नगर क्षेत्र के नई बाजार में दो तथा भगवतीगंज, बलुहा, संतोषी माता मंदिर व तुलसीपुर, पचपेड़वा व बिजलीपुर में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगोेंके संपर्क में आए व्यक्तियों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 74 हो गई है।