फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Night shelter equipped with resources, accommodation for 35 travelers

Balrampur News: रैन बसेरा संसाधनों से लैस, 35 राहगीरों के ठहरने की व्यवस्था

Sun, 17 Dec 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Night shelter equipped with resources, accommodation for 35 travelers
बलरामपुर के आंबेडकर तिराहे के पास बना रैन बसेरा।
बलरामपुर। नगर के अंबेडकर तिराहे पर बने रैन बसेरे को आवश्यक संसाधनों से लैस कर दिया गया है। इसमें 35 राहगीरों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके संचालन के लिए नगर पालिका की तरफ से तीन पालिका कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। यहां पर तैनात कर्मी रैन बसेरे में ठहरने वालों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

रैन बसेरे में राहगीरों के रात्रि विश्राम के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से चारपाई, गद्दा, तकिया व रजाई आदि का बेहतर इंतजाम किया गया है। यहां पर 10 महिलाओं के लिए अलग ठहरने के साथ ही 25 पुरुष राहगीरों के लिए हाॅल में बिस्तर उपलब्ध कराया गया है। राहगीरों को मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव कराने की व्यवस्था की गई है। कमरे व हाॅल में लाइट की व्यवस्था के साथ ही बाहर का हवा अंदर न आने पाए, इसके लिए खिड़कियों को पैक किया गया है। रैन बसेरे में ठहरने वालों के लिए नीचे सामुदायिक शौचालय में स्नान आदि की सुविधा मुफ्त रहेगी।
विज्ञापन




ड्यूटी से नदारद मिले तो होगी कार्रवाई
रैन बसेरे की व्यवस्था देखने के लिए सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दो बजे से रात्रि 10 बजे तक और रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी के समय अनुपस्थित पाया गया तो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, चेयरमैन बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed