फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NHM staff go on strike; patients left in the lurch

Balrampur News: हड़ताल पर रहे एनएचएम कर्मी, भटकते रहे मरीज

Fri, 16 Oct 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
NHM staff go on strike; patients left in the lurch
फोटो 29 बलरामपुर में मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपते संविदा कर्मी। स्रोत संगठन
बलरामपुर। समान कार्य-समान वेतन और स्थायी नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में कामकाज ठप कर धरना-प्रदर्शन किया। हड़ताल से पंजीकरण, दवा वितरण, जांच, ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर (ओटी) की सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


एनएचएम कर्मी अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में धरने पर बैठे रहे। एनएचएम से तैनात चिकित्सक डॉ. अजय पांडेय ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई है। चिकित्सक डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने कहा कि सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने में सुरेंद्र वर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोनिका अवस्थी, अमित, मधुकर सिंह, आराधना, धर्मेंद्र नाथ तिवारी, कृष्णा भारती, रंजीत यादव, दीपक और गरिमा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मांगपत्र सौंपा। इसमें शासन स्तर पर निर्णय होने तक इमरजेंसी छोड़ अन्य कार्यों के बहिष्कार की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और अन्य कर्मचारियों की हड़ताल से जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सेवाएं प्रभावित हैं। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed