फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New students received the mantra for success at the orientation

Balrampur News: ओरियंटेशन में नए विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र

Wed, 02 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
New students received the mantra for success at the orientation
गैसड़ी। राजकीय महाविद्यालय, बिलोहा में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सफल छात्र जीवन के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय-पालन और सकारात्मक सोच का मंत्र दिया गया। साथ ही उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. माजिद हुसैन ने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की नींव तैयार करने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों को पुस्तकालय, सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों और अन्य शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से प्राप्त अनुभव भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक डॉ. नीलम चौरसिया, डॉ. सचिन वर्मा (वाणिज्य), सौरभ मिश्र (भौतिक शास्त्र) और कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed