फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nepali girl found hanging in the room

Balrampur News: कमरे में फंदे से लटकती मिली नेपाली युवती

Wed, 26 Nov 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Nepali girl found hanging in the room
रसुमया
बलरामपुर। नगर के पुरानी बाजार बलुहा स्थित वार्ड सभासद के मकान में किराये पर रहने वाली एक युवती मंगलवार देर शाम फंदे सेलटकती मिली। नेपाल के ददिन जिले की रहने वाली मृतका रसुमया अपने साथी युवकों के साथ शहर में रहकर फास्ट फूड का काम करती थी। दोस्तों ने बताया कि उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नेपाल निवासी अमृत और युवराज ने बताया कि वे दोनों पिछले एक साल से बिहार में रहकर काम कर रहे थे। लगभग एक हफ्ता पहले वे बिहार से बलरामपुर आए, जहां उनका दोस्त नवराज पहले से मेमोज, चाउमिन और फास्ट फूड की दुकान चलाता था। इन्हीं के पास ठहरकर सभी फास्ट फूड का काम करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान नेपाल निवासी गणेश भी रसुमया को लेकर उनके पास आ गया और साथ रहने लगा। गणेश ने साथियों को बताया था कि वह और रसुमया पिछले दो वर्षों से प्रेम करते थे और दोनों ने शादी भी कर ली है। चारों युवक काम पर जाते थे और रसुमया अधिकतर समय घर पर अकेली रहती थी। दोस्तों के अनुसार, मंगलवार शाम वे सभी खाना खाने के लिए बाजार गए थे। रात में जब वे वापस लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर देखा तो रसुमया फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें चल रही थीं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल की जांच की गई है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed