फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Negligence in the arrangement of board exams will not be tolerated: DM

बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

Wed, 11 Feb 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Negligence in the arrangement of board exams will not be tolerated: DM
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। डीएम विपिन कुमार जैन ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें तीन राजकीय, 18 सहायता प्राप्त एवं 45 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि जिले में 35,606 संस्थागत एवं 538 व्यक्तिगत विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसमें 20,854 विद्यार्थी हाईस्कूल एवं 15,290 विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जिनमें डबल लॉक व्यवस्था लागू की गई है। स्ट्रांग रूम एवं परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा, वायर रिकॉर्डर युक्त कैमरा, डीवीआर सिस्टम तथा हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन से ऑनलाइन लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, यहां से सभी केंद्रों की लगातार निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्र एवं स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं रिजर्व मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटूथ आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed