{"_id":"603143678ebc3ee97b529c3f","slug":"negligence-in-communicable-disease-control-and-knocking-campaign-is-not-tolerated-balrampur-news-lko565866556","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड 19 की रोकथाम एवं मार्च से शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना के तहत कम भुगतान होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि एक से 31 मार्च तक जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर क्षय रोग के संभावित रोगियों की जानकारी प्राप्त करेंगी।
आशा कार्यकर्ताओं की ओर से जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण से छूटे बच्चों एवं व्यक्तियों के पंजीकरण की कार्रवाई की जाएगी। दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग व्यक्ति की सूचना भी एकत्र की जाएगी। इस अभियान की सफलता के लिए 11 विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि दस्तक अभियान की जानकारी गांवों में लोगों को देने के लिए राजस्व विभाग की तरफ से मुनादी कराई जाए। पंचायती राज विभाग की तरफ से गांवों में तथा नगर विकास द्वारा शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से करने का निर्देश दिया।
अन्य योजनाओं की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना में कम भुगतान पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों में चिकित्सा उपकरण खराब होने की शिकायत पर डीएम ने टोल फ्री नंबर पर कॉल करके चिकित्सकीय उपकरण सही कराए जाने का निर्देश दिया।
गोल्डन कार्ड बनाए जाने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश भी डीएम ने दिया। बैठक में सीडीओ अमनदीप डुली, एसडीएम सदर रिया केजरीवाल, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. एके सिंघल, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार व जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।