फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Negligence in communicable disease and knocking campaign is not tolerated

संचारी रोग एवं दस्तक अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 23 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Negligence in communicable disease and knocking campaign is not tolerated
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (नियुक्ति) डॉ. राज कुमार ने मंगलवार को सीएचसी श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर जिले में चल रहे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की हकीकत परखी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभियान के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करते हुए बचाव के लिए ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने मंगलवार को सीएचसी श्रीदत्तगंज के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर महुआ इब्राहिम का औचक निरीक्षण किया। संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का जायजा लेने के लिए उन्होंने गांव में जाकर लोगों से बातचीत की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय ने अभियान के दौरान किए गए जा रहे कार्यों के बारे में संयुक्त निदेशक को जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान की प्रगति पर संतोष जताते हुए संयुक्त निदेशक ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसको लेकर सभी लोग सतर्क रहें। इस दौरान उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर व सीएचओ के कार्यों का भी अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी श्रीदत्तगंज पहुंचकर कोविड 19 टीकाकरण व कोल्ड चेन रूम आदि का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सीएचसी अधीक्षक को दिया। इस अवसर पर यूनीसेफ के बीएमसी अमित श्रीवास्तव सहित सीएचओ व आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed