फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NCC cadets were taught lessons in discipline, leadership and self-confidence

Balrampur News: एनसीसी कैडेटों को पढ़ाया गया अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का पाठ

Tue, 26 May 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 26 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets were taught lessons in discipline, leadership and self-confidence
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में मंगलवार को एनसीसी कैडेटों के बहुमुखी विकास पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कैडेटों को स्वस्थ शरीर, मानसिक विकास और चरित्र निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर को संबोधित करते हुए 51वीं बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सिंह पटवाल ने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व कौशल विकसित करने का सर्वोत्तम मंच है। कहा कि शिविर में मिला प्रशिक्षण कैडेटों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। उन्होंने कैडेटों से सीखे गए मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। व्याख्यान में कैडेटों को नियमित व्यायाम, खेलकूद और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और तनाव नियंत्रण जैसे विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में वक्ताओं ने कहा कि मजबूत चरित्र ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और जिम्मेदारी जैसे गुण व्यक्ति को समाज में विशिष्ट पहचान दिलाते हैं। विभिन्न समूह चर्चाओं और गतिविधियों के माध्यम से कैडेटों को व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed