{"_id":"63dd43e95d1e9416463a7b5b","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-75253-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुरवा इलेवन व ग्रीन क्रिकेट क्लब का अगले दौर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुरवा इलेवन व ग्रीन क्रिकेट क्लब का अगले दौर में प्रवेश
Fri, 03 Feb 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीम व शरद को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे नाॅक आउट क्रिकेट चैलेंज कप के तीसरे दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पुरवा इलेवन व ग्रीन क्रिकेट क्लब की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर नसीम अहमद व शरद श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
नाॅक आउट क्रिकेट चैलेंज कप के तीसरे दिन का पहला मैच पुरवा इलेवन व बाबा इलेवन के बीच खेला गया। बाबा इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरवा इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 135 रन बनाए। बाबा इलेवन की टीम मात्र 109 रन ही बना सकी। 21 रन बनाने व पांच विकेट लेने पर पुरवा इलेवन के खिलाड़ी नसीम अहमद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच ग्रीन क्रिकेट क्लब बलरामपुर और खान क्रिकेट क्लब मनकापुर के बीच खेला गया। खान क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन क्रिकेट क्लब बलरामपुर की टीम ने छह विकेट पर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। 78 रन की विस्फोटक पारी खेलने पर ग्रीन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शरद श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर तौहीद अहमद, रियाज शाह, सरफराज शाह, गौरव, परवेज आलम, आशीष पटेल आदि मौजूद रहे।