फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: ओ देश मेरे तेरी शान पर सदके...

Fri, 03 Feb 2023 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 03 Feb 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। हरैया सतघरवा क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। नाटक मंचन कर सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरैया थाने के उपनिरीक्षक हौसला प्रसाद यादव तथा समाजसेवी राजीव कुमार मिश्र ने दीप जलाकर किया। छात्रा माही, प्रीति, अंजलि, सुमन, शीला व पूजा ने ओ देश मेरे तेरी शान पर सदके... देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य किया।
विज्ञापन

कोमल, खुशबू, दिव्यांशी, बबली, प्रियंका व शालिनी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक मंचन कर अभिभावकों को जागरूक किया। छात्र हिमांशु, अनूप, दुर्गेश, आदित्य, शिवांश व मोहित ने चाणक्य प्रतिज्ञा नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन यादव, जयचंद शुक्ल, रोहिणी कुमार मिश्र, अक्षय श्रीवास्तव, नन्हे पांडेय, अनुपम मिश्रा, इरशाद अहमद, दद्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed