फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: युवक की हत्या में पिता व तीन पुत्रों को आजीवन कारावास

Sat, 28 Jan 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 28 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। न्यायालय ने युवक की हत्या के मामले में पिता व उसके तीन पुत्रों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर 38-38 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

विशेष अभियोजन अधिकारी एससी/एसटी एक्ट रणधीर सिंह ने बताया कि 23 मई 2007 को उतरौला कोतवाली में शिवपूजन ने तहरीर दी थी। इसमें बताया था उसके छोटे भाई पवन को आर्यनगर निवासी अकील खान व उसके तीन पुत्रों हबीब, उमर व महबूब ने पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ले के ही नरेंद्र मिश्र ने घटना के बाद आरोपियों के भागने में मदद की थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करके पांचों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। सत्र परीक्षण के दौरान सरकारी अधिवक्ता विजय आर्या ने सात गवाह न्यायालय में हाजिर कर बयान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट विनोद कुमार ने अकील खान व उसके तीनों पुत्र हबीब, उमर एवं महबूब को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश चारों को 38-38 हजार रुपये अर्थदंड भी अदा करने का आदेश दिया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। न्यायाधीश ने साक्ष्यों के अभाव में नरेंद्र कुमार मिश्र को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed