{"_id":"63cecc725a946f0fe31fae92","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-63068-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शादी के डेढ़ माह बाद जिंदा जली नवविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शादी के डेढ़ माह बाद जिंदा जली नवविवाहिता
Mon, 23 Jan 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के ग्राम पिपरी रोहुआ के देवनगर बाजार में शादी के महज डेढ़ माह बाद ही रविवार को नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र की रानीपुर ग्राम पंचायत के मजरा जनवार निवासी मनीष तिवारी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन लक्ष्मी (23) की शादी नौ दिसंबर 2022 को पिपरी रोहुआ के देवनगर बाजार निवासी सूरज शुक्ल के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी को प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना के बारे में उसकी बहन बताती थी। जिस पर उसे समझा दिया जाता था। मनीष का आरोप है कि रविवार देर शाम पति व ससुराल वालों ने लक्ष्मी को जलाकर मार डाला।
तरबगंज थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि मनीष तिवारी की तहरीर पर पति सूरज शुक्ल समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवेचना कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।