फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ravana, Kumbhakarna and Meghnad got burnt as soon as the fire arrows were fired

Balrampur News: अग्निबाण चलते ही जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद

Wed, 21 Oct 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 21 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ravana, Kumbhakarna and Meghnad got burnt as soon as the fire arrows were fired
फोटो-31-बलरामपुर में निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा ।-संवाद
बलरामपुर। भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धूकर जल उठे। पुतलों के दहन के साथ ही बड़ा परेड ग्राउंड जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। जिले में 76वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम-रावण युद्ध का मंचन देखने के लिए नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मेले में बच्चों और परिवारों की भीड़ जुटी रही। राम-रावण युद्ध के मंचन के दौरान दर्शक मैदान में डटे रहे। भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही तीनों पुतलों में आग लग गई। रावण वध होते ही लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

इससे पहले सिटी पैलेस रोड से भगवान श्रीराम और वानर सेना की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ा पुल, चौक, सब्जी मंडी, सराय फाटक, वीर विनय चौराहा और पीपल तिराहे से होते हुए बड़ा परेड ग्राउंड पहुंची। यहां मुख्य अतिथि महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक पल्टू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह समेत अन्य अतिथियों ने भगवान श्रीराम का तिलक कर स्वागत किया। इसके बाद माल्यार्पण और आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दशहरा महोत्सव पिछले 76 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में बलरामपुर राज परिवार, सनातन धर्म सभा, रामलीला समिति, शिवनाट्य कला मंडल और नगर पालिका परिषद का सहयोग रहता है। पचपेड़वा, गैसड़ी, महराजगंज तराई, उतरौला, पेहर बाजार, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार और सादुल्लाहनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
राम-रावण युद्ध और लक्ष्मण शक्ति के मंचन ने मोहा मन
हरैया सतघरवा। बरदौलिया बाजार में रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति और राम-रावण युद्ध का मंचन किया। राम और रावण को अलग-अलग रथों से युद्ध मैदान में उतारा गया। युद्ध के जीवंत चित्रण ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, जबकि लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग ने लोगों को भावुक कर दिया।

अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और उसके पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर कमेटी के ऋषि मुनि वर्मा, रामसुख मिश्र, शुभम तिवारी, शिव प्रसाद गुप्ता, हुकुम सिंह, मुकेश कुमार जायसवाल, मनीष कुमार जायसवाल और सुनील कुमार पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-31-बलरामपुर में निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा ।-संवाद

फोटो-31-बलरामपुर में निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा ।-संवाद

फोटो-31-बलरामपुर में निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा ।-संवाद

फोटो-31-बलरामपुर में निकाली गई श्रीराम की शोभायात्रा ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed