{"_id":"6ad8f51654184cc36e092649","slug":"athletes-showcased-their-prowess-at-the-district-level-sports-rally-balrampur-news-c-99-1-brp1003-156680-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जनपदीय क्रीड़ा रैली में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जनपदीय क्रीड़ा रैली में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Wed, 21 Oct 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-36-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में सलामी देते विद्यार्थी ।-संवाद
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा रैली का आयोजन किया गया। पहले दिन गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ स्पर्धाओं में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एमपीपी इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अतिथियों को सलामी दी। पिछले वर्ष की विजेता खिलाड़ी मधु वर्मा और कंचन ने जलती हुई मशाल के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जूनियर बालक लंबी कूद में वाहिद हुसैन प्रथम, अमर सिंह द्वितीय और लालबाबू यादव तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक लंबी कूद में अरविंद यादव प्रथम, कृष्ण यादव द्वितीय और अमरजीत तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक लंबी कूद में वाहिद हुसैन ने पहला, लवकुश यादव ने दूसरा और उदित सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक लंबी कूद में नौशाद प्रथम, नीलेश द्वितीय और पिंटू यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की संयोजक और एमपीपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता गौतम ने अतिथियों का आभार जताया। आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव मोहम्मद सुहेल, पंकज पांडेय, अर्पण पांडेय, मदन लाल, सईद अहमद, रश्मि सिंह, हिना खातून और उमेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
पहले दिन दिखी अव्यवस्था
प्रतियोगिता का शुभारंभ देर से होने के कारण खिलाड़ियों को घंटों धूप में बैठना पड़ा। खिलाड़ियों के लिए टेंट की व्यवस्था नहीं थी। दोपहर दो बजे तक चाय-पानी का इंतजाम भी नहीं हुआ था। इससे दूरदराज से आए खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान माइक खराब होने से वक्ताओं को भी दिक्कत हुई।
168 में से सिर्फ 18 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी कुल 168 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इसके बावजूद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में केवल 18 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुछ विद्यालयों से गिनती के पांच-छह खिलाड़ी ही पहुंचे। वहीं, 22 राजकीय विद्यालयों में से केवल दो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ऐसे में राजकीय विद्यालयों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं।