{"_id":"6ad8f5606283fc6eac02d7b4","slug":"woman-headed-to-barhi-dies-in-road-accident-husband-injured-balrampur-news-c-99-1-slko1029-156665-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बरही में शामिल होने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बरही में शामिल होने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति जख्मी
Wed, 21 Oct 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के सीएचसी सादुल्लाहनगर में जुटी लोगों की भीड़ ।-संवाद
सादुल्लाहनगर। ससुराल में बरही संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे दंपती की बाइक में मंगलवार शाम सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 48 वर्षीय राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे उनके पति नंदराम को मामूली चोट आई। घायल राधा देवी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के जिगनी माझा गांव निवासी नंदराम मंगलवार को पत्नी राधा देवी के साथ बाइक से अपनी ससुराल मगुहवा जा रहे थे। वहां बरही संस्कार का कार्यक्रम आयोजित था। सादुल्लाहनगर-मनकापुर मार्ग पर मौनी बाबा कुटी के पास पेट्रोल पंप के निकट शाम करीब चार बजे सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। नंदराम के मुताबिक, टक्कर लगने से पीछे बैठी राधा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
बरही की खुशियों में शामिल होने निकले, घर पहुंची मौत की खबर
दंपती ससुराल में बरही संस्कार की खुशियों में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। राधा देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस कार्यक्रम में परिवार के साथ खुशियां बांटनी थीं, वहां पहुंचने से पहले ही घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
राधा देवी के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इनमें एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री अविवाहित हैं। मां की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल
महराजगंज तराई। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी स्वामी दयाल ने बताया कि उनका बेटा लालजी मंगलवार को ललिया क्षेत्र के गजड़ी नरायनपुर गांव में रिश्तेदारी में गया था। शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान महराजगंज तराई क्षेत्र के जहांडीह गांव के पास उसकी बाइक की टक्कर नरायनपुर निवासी जहीर के ई-रिक्शा से हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय लालजी ने हेलमेट नहीं पहना था। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल का इलाज बहराइच में चल रहा है। संवाद