{"_id":"6ad8f612d464ab469c0446f9","slug":"joint-pain-issues-have-increased-due-to-the-change-in-weather-balrampur-news-c-99-1-brp1003-156678-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मौसम बदलने से बढ़ी जोड़ों के दर्द की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मौसम बदलने से बढ़ी जोड़ों के दर्द की परेशानी
Wed, 21 Oct 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-48-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीज का इलाज करते चिकित्सक ।-संवाद
बलरामपुर। मौसम बदलने के साथ ही जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। जिला मेमोरियल अस्पताल के हड्डी विभाग में मरीज पहुंच रहे हैं। खासकर घुटनों, कमर, कंधों और हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द व अकड़न की शिकायतें सामने आ रही हैं। चिकित्सक गठिया, आर्थराइटिस और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से पहले से पीड़ित लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
अस्पताल के कमरा नंबर 13 स्थित आर्थो सर्जन के कक्ष में बुधवार सुबह 11:20 बजे मरीजों की भीड़ रही। कमरे और बरामदे में मरीज चिकित्सक को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। 55 वर्षीय जानकी ने बताया कि उनके घुटने में कई दिनों से दर्द है। वह दवा लेने आई हैं। माधव प्रसाद और मंगल देव भी चिकित्सक को दिखाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। मनीष और संतोष पीठ दर्द, जबकि असलम और रघुराज घुटने के दर्द की दवा लेने आए थे।
बुधवार को हड्डी विभाग की ओपीडी में 260 मरीज पहुंचे। इनमें 150 से अधिक मरीज जोड़ों के दर्द से परेशान थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं आर्थो सर्जन डॉ. उमेश कुशवाहा ने बताया कि ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियां कम होने, मांसपेशियों में अकड़न और लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से जोड़ों का दर्द अधिक महसूस हो सकता है। गठिया और पुराने जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को सुबह उठने के बाद अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
व्यायाम करने की सलाह
चिकित्सक मरीजों को नियमित रूप से हल्का व्यायाम करने और टहलने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. उमेश कुशवाहा ने बताया कि हाथ-पैर गुनगुने पानी से धोने और दर्द वाले हिस्से की उचित तरीके से गर्म सिकाई करने से भी राहत मिल सकती है।