फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: 14 बार फरियाद, फिर भी न हुआ समाधान

Sat, 21 Jan 2023 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एसपी केशव कुमार ने जनता की फरियाद सुनी। सदर ब्लाॅक के सिसई गांव निवासी तिलकराम ने अधिकारियों से कहा कि चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर एक-दो बार नहीं बल्कि 14 बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं हो पाया। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक के भगवानपुर की गीता देवी, नीलम, सुनीता व रामा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास की मांग की। महिलाओं ने बताया कि अक्तूबर माह में आई बाढ़ में घर बह गया। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहा है। अक्तूबर से प्रधानमंत्री आवास व बाढ़ राहत मुआवजे के लिए भटकने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन




ग्राम विशुनीपुर के सुरेश शर्मा ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कुछ दिन पूर्व उसने राजस्व व पुलिस टीम से जमीन की पैमाइश कर चिन्हांकन भी करा दिया, मगर दबंगों ने फिर से कब्जा कर लिया है। मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अड़ार पाकड़ गांव के तेज बहादुर शुक्ल ने बताया कि एक साल से किसान सम्मान निधि नहीं मिली है। कृषि विभाग कार्यालय के कई चक्कर काटने पर भी सम्मान निधि नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुल 54 प्रार्थनापत्र आए, इनमें से छह का मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास समिति के ऋण वितरण शिविर में दो लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र का वितरण किया। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि शिविर में सात लाख 95 हजार का ऋण वितरित किया गया है।

तुलसीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने समस्याएं सुनीं। यहां 36 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। उतरौला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed