फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: टेस्ट पास होने पर ही दिव्यांगजनों का बनेगा लाइसेंस

Fri, 20 Jan 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Jan 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांगजनों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को लिए यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। एआरटीओ अरविंद यादव ने कहा कि दिव्यांगों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष प्रक्रिया है। टेस्ट में पास होने पर ही लाइसेंस जारी किया जाता है। इसके आधार पर वे अपनी सुविधा के अनुसार वाहन में परिवर्तन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन चालक की थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का सबब बन जाती है। यातायात नियमों का पालन किया जाए तो सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने हैंडबिल व पम्फलेट आदि का वितरण किया। शिविर में जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed