{"_id":"63c994aafe93c9028c03146a","slug":"na-balrampur-news-c-13-1-58428-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तुलसीपुर में बनेगा बस स्टेशन, जमीन की खोज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तुलसीपुर में बनेगा बस स्टेशन, जमीन की खोज शुरू
Fri, 20 Jan 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में रह रहे लोगों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिल सके, इसके लिए अब तुलसीपुर में बस स्टेशन की स्थापना का निर्णय लिया गया है। जमीन की खोज शुरू हो गई है। इसकी सुविधा से करीब पांच लाख लोगों को राहत मिलेगी।
तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने परिहवन समस्याओं का हवाला देते हुए बस स्टेशन की स्थापना को आवश्यक बताया था। कहा था कि देवीपाटन मंदिर में देश-विदेश से श्रद्घालु आते हैं। बस स्टेशन न होने से आवागमन में समस्या होती है। उनकी मांग पर रोडवेज प्रशासन ने इसकी स्थापना को लेकर प्रयास तेज कर दिया है।
एआरएम वीके वर्मा ने बताया कि तुलसीपुर में जमीन की उपलब्धता को लेकर डीएम को पत्र लिखा गया है। मिलते ही बस स्टेशन के निर्माण संबंधी प्रस्ताव को तैयार कराकर अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त हरैया सतघरवा में स्टॉपेज सेंटर बनाया जाएगा। यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए दस सीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सामने भी उठा था मुद्दा
विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बताया कि 11 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे को रखा गया था। इस पर उन्होंने सहमति भी जताई थी। बस स्टेशन की स्थापना से करीब पांच लाख लोगों को आवागमन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकेगी।
यहां भी बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
सिविल लाइंस स्थित रोडवेज परिसर में भी यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। बैठने के लिए सीटों के साथ अन्य प्रबंध किए जाएंगे। साथ ही साफ-सफाई व पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।