{"_id":"66f18f9dfdfd755ed00559ed","slug":"n-case-of-fertilizer-problem-call-the-control-room-balrampur-news-c-99-1-slko1019-114843-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाद की समस्या होने पर कंट्रोल रूम में मिलाएं फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाद की समस्या होने पर कंट्रोल रूम में मिलाएं फोन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सभी प्रकार के उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। निर्धारित रेट से अधिक दाम वसूलने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम से उर्वरकों के बिक्री की निगरानी शुरू कर दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। फुटकर दुकानदारों को पीओएस मशीनों से उर्वरकों की बिक्री करने व किसानों को कैशमेमो तत्काल देने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित दरों से अधिक मूल्य वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उर्वरकों की बिक्री के संबंध में किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित करा दिया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 7839882250 है। किसान उर्वरक की उपलब्धता तथा अन्य जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में पूर्वाह्न 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपनी शिकायत अथवा सुझाव दर्ज करा सकते हैं, जिसका निराकरण तत्काल किया जाएगा।
संतुलित मात्रा में करें उर्वरक का प्रयोग
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों के लिए फॉस्फेट एवं नत्रजन उर्वरक गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर उपलब्धता कराई जाएगी। कृषक अपनी जोत एवं फसल की संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक की खरीद करें। अधिक मात्र में उर्वरक प्रयोग करने से फसल की लागत में बढ़ोतरी होती है, परंतु उपज में कोई लाभ नहीं होता है।