फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   murder

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या

Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
murder
फोटो-2-फिरोज पप्पू-फाइल फोटो - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष व सपा नेता फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात उनके तुलसीपुर नगर स्थित आवास के पास हुई है। पूर्व अध्यक्ष की हत्या से उनके समर्थकों व सपा कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। इसके विरोध में बुधवार को पूरे तुलसीपुर नगर में बंदी रही। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तथा सपा नेता डॉ. एसपी यादव ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही चेताया कि यदि अगले 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को विवश होंगे। दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में नौ अलग अलग पुलिस टीमों को जुटाया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाश रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई अफरोज अहमद उर्फ रिंकू ने कहा है कि पूर्व अध्यक्ष मंगलवार शाम करीब 6 बजे लखनऊ से वापस तुलसीपुर पहुंचे थे और फिर शाहिद प्रधान के साथ उनकी गाड़ी से अपने कार्यालय चले गए। रात करीब 10.20 बजे वह शाहिद प्रधान की गाड़ी से उतरकर पैदल ही जरवा रोड स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। घर के पास निर्मित हो रही नाली के निर्माण को देखने के लिए वह गाड़ी से उतर गए। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने पीछे से इनके सिर पर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाश बेरहमी से पूर्व अध्यक्ष का गला रेतकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। हमलावरों को भागते हुए शाहिद प्रधान ने भी देखा है। आस पास मौजूद लोग इन्हें इलाज के लिए पुलिस के साथ सीएचसी तुलसीपुर ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनसनीखेज हत्याकांड की खबर फैलते ही अस्पताल के पास समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे एसपी हेमंत कुटियाल तथा डीजीआई गोंडा उपेंद्र अग्रवाल ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की धरपकड़ के इळए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोगों का आक्रोश देख पुलिस रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त अस्पताल ले आई। क्षेत्र में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी बल को भी तैनात कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज ने बताया कि मृतक के भाई अफरोज अहमद उर्फ रिंकू की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। चर्चा है कि घटना के समय मृतक के पास अपना लाइसेंसी रिवाल्वर भी था, जो घटना के बाद से गायब है।
तीन डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाऊस में पूर्व अध्यक्ष के शव को तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दल में डॉ. महेश, डॉ. एके यादव तथा सर्जन डॉ. अरूण कुमार शामिल रहे। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार पोस्टमार्टम प्रक्रिया का प्रबंधन कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद भारी सुरक्षा के बीच शव को उनके आवास तुलसीपुर नगर ले जाया गया।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम
पोस्टमार्टम के बाद शव तुलसीपुर स्थित पूर्व अध्यक्ष के आवास पर पहुंचने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए नगरवासियों समेत सपा तथा अन्य दलों के नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान, सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, सपा नेता ओंकार पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख शफीक अहमद, पूर्व महासचिव इकबाल जावेद, नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर के प्रतिनिधि शाबान अली समेत तमाम लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया।

मृतक की पत्नी वर्तमान में हैं नगर पंचायत अध्यक्ष
मृतक फिरोज पप्पू वर्ष 2012 से 2017 तक नगर पंचायत तुलसीपुर के अध्यक्ष थे। 2017 में यह सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी कहकशां फिरोज को चुनाव लड़वाया और वह विजयी हुई। वर्तमान समय में कहकशां फिरोज अध्यक्ष और नगर पंचायत का काम उनके प्रतिनिधि के रूप में फिरोज पप्पू खुद देख रहे थे। पूर्व अध्यक्ष फिरोज पप्पू सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। चाहे हिंदू हो या मुसलमान सभी लोगों का वह सम्मान करते थे और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहते थे। करीब दो माह पूर्व ही वह लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे और तुलसीपुर विधान सभा से सपा का टिकट भी मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed