फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mulayam Singh Yadav, son of the soil, was a true well-wisher of farmers.

Balrampur News: किसानों के सच्चे हितैषी थे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव

Wed, 22 Nov 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav, son of the soil, was a true well-wisher of farmers.
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 85वीं जयंती बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व विधायक रामसागर अकेला, जिलाध्यक्ष डॉ. मणिक लाल कश्यप, युवा सपा नेता राकेश यादव व पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद आदि ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव सही मायने में धरती पुत्र थे। उनके शासनकाल में किसान, गरीब व दबे कुचले वर्ग के हित में तमाम कार्य हुए। किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिला। देश के रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने जो कार्य किए वह आज भी याद किए जाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव, ओंकार नाथ पटेल, अंसार अहमद खान, सफीउल्लाह खां, अरविंद सिंह, एजाज मलिक, संजय यादव व आरके गुप्त व संजय तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed