{"_id":"6402305dc139a995d402cfe7","slug":"mrf-center-will-be-built-in-nibkouni-with-3367-lakh-balrampur-news-c-13-1-113148-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निबकौनी में 33.67 लाख से बनेगा एमआरएफ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निबकौनी में 33.67 लाख से बनेगा एमआरएफ सेंटर
Fri, 03 Mar 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर को गंदगी से निजात दिलाने की योजना तैयार की गई है। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत बलरामपुर नगर के निबकौनी में 33 लाख 67 हजार रुपये की लागत से मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
बलरामपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। यहां करीब एक लाख की आबादी निवास कर रही है। मोहल्लों से निकलने वाले 21 टन कूड़े के निस्तारण का कोई प्रबंध नहीं है। चार साल पहले तुलसीपुर रोड पर एमआरएफ सेंटर बनाया गया था। वह बंद चल रहा है। इससे शहर से निकलने वाले कूड़े को नहर बालागंज में सड़क किनारे डाला जा रहा है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब शहर में एक और एमआरएफ सेंटर बनाने की तैयारी की गई है। 33.67 लाख रुपये की लागत से इस सेंटर के निर्माण के लिए निबकौनी में जमीन की खोज की गई है। प्रशासक राजेंद्र बहादुर का कहना है कि इससे शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एमआरएफ सेंटर के साथ ही नगर में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट का भी प्रबंध किया जाएगा। कूड़े को अलग-अलग करके रिसाइकलिंग करके खाद बनाई जाएगी। इससे किसानों को यहीं से खाद मिल सकेगी।