फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mourning assembly on Khamenei's martyrdom, people gathered in the Imam Bargah

Balrampur News: खामनेई की शहादत पर शोकसभा, इमामबारगाह में जुटे लोग

Fri, 03 Apr 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mourning assembly on Khamenei's martyrdom, people gathered in the Imam Bargah
बलरामपुर के उतरौला में तकरीर करते सिया समुदाय के लोग ।-संवाद
उतरौला। नगर स्थित इमामबारगाह हाजी तुल्लन हुसैन साहब में आयतुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न उलमाओं और वक्ताओं ने अपने संबोधन में उनके जीवन, विचारों और संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


शोकसभा की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई, जिसके बाद मौलाना फिदा हुसैन, मौलाना मुहम्मद अली और मौलाना ज़ायर अब्बास ने अपने-अपने संबोधन में आयतुल्लाह अली खामनेई को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सत्य, न्याय और इंसाफ की आवाज बुलंद करने का काम किया, जिससे दुनिया भर के लोगों को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम का संचालन शायर शुजा उतरौलवी ने किया। मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व हमेशा समाज को संघर्ष और धैर्य का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से आए इस्लामिक स्कॉलर मौलाना हैदर अब्बास ने कहा कि ऐसे नेताओं की सोच और विचारधारा समाज को दिशा देने का काम करती है। मौलाना जमाल हैदर हल्लौरी ने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग सत्य और मानवता के लिए जीवन समर्पित करते हैं, वे दुनिया से जाने के बाद भी लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। उन्होंने लोगों से आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। अंत में ईरान के कुम में शिक्षा कार्य से जुड़े मौलाना अली अब्बास खान ने मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने शांति, सद्भाव और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed