फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mother and daughter beaten in land dispute

Balrampur News: भूमि विवाद में मां-बेटी को पीटा

Sat, 08 Jun 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter beaten in land dispute
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र महराजगंज तराई के धौराहरी गोपालीपुर गांव में भूमि विवाद व रंजिश को लेकर दबंग महिलाओं ने लाठी-डंडे से मां-बेटी की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गईं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


ग्राम धौराहरी गोपालीपुर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर लौटी तो भूमि विवाद को लेकर गांव की ही विनीता, अनीता, रेशमा व कृष्णा आदि ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव के लिए आई बेटी अंजनी को भी पीटा। आसपास के लोग बीचबचाव के लिए आए तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गईं।
विज्ञापन


लाठी-डंडे से मारने के कारण हम मां-बेटी के सिर में काफी चोट आई है। मुन्नी देवी ने यह भी बताया कि थाने में शिकायत करने पर इन लोगों ने दोबारा घर आकर मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed